नये विचारों के साथ आप उद्योगपति बनने का सपना देख रहे हैं तो केंद्र सरकार मदद को तैयार है। चार अप्रैल को दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया की बेबसाइट और एप लांच कर दिया गया है।
वेबसाइट www.startupindia.gov.in और एप के जरिये कुछ ही घंटों में कंपनी रजिस्टर्ड हो जाएगी। इसके अलावा स्टार्टअप को मिलने वाली टैक्स छूट का क्लेम भी वेबसाइट के जरिये ही होगा। शहर के उद्यमियों ने स्टार्टअप इंडिया को हाथों हाथ लिया है। बड़े पैमाने पर उद्यमियों ने स्टार्टअप में रजिस्ट्रेशन कराने पर विचार किया है।
स्टार्टअप इंडिया वेबसाइट से ही सरकार की हर रणनीति की जानकारी मिलेगी। हर तरह के नोटिफिकेशन और सर्कुलर वेबसाइट पर ही डाले जाएंगे। इसी वेबसाइट के जरिये ही पता चलेगा कि स्टार्टअप क्या है? कौन इसका लाभ ले सकता है।