फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लखनऊ में बनेगी स्टार्टअप वैली, आगरा में ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित होगा

Sat, 18 Feb 2023 01:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में 1500 करोड़ रुपये के निवेश से स्टार्टअप वैली स्थापित की जाएगी। वहीं, हांगकांग की कंपनी आगरा में 6 हजार करोड़ से दो ईवी प्लांट लगाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांगकांग की कंपनी आगरा में छह हजार करोड़ रुपये की लागत से दो इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। कंपनी चार हजार करोड़ रुपये की लागत से ई-बाइक और लिथियम बैटरी निर्माण का प्लांट भी लगाएगी। वहीं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लखनऊ में स्टार्टअप वैली की स्थापना करेगी।

विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के क्षेत्र में देश-विदेश के निवेशकों ने यूपी में 1.37 लाख करोड़ रुपये निवेश के लिए 9 हजार से अधिक करार साइन किए है। इनमें 225 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाले टॉप 20 निवेशकों ने कुल 17,521 करोड़ रुपये निवेश के एमओयू किया है। इसमें हांगकांग की एक कंपनी ही करीब 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी। निवेशकों ने प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में एलईडी सोलर बल्ब यूनिट, एमएसएमई एक्टिविटीज, एथेनॉल प्लांट, पैकेजिंग यूनिट, ऑटोमोबाइल पार्ट्स समेत कई और यूनिट की स्थापना करने के लिए करार किया है।

हांगकांग की ताऊचेन इंटरनेशनल प्रा लि ग्रुप की ताऊचेन ई मोटर्स प्रा लि आगरा में 4100 करोड़ के निवेश से ई व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज की शुरुआत करेगी। वहीं ताऊचेन ई मोबिलिटी आगरा में ही 2050 करोड़ की लागत से 2 और 3 व्हीलर ई व्हीकल्स की फैसिलिटीज वाली यूनिट लगाई जाएगी। वहीं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर नोएडा डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन राजधानी लखनऊ में 1500 करोड़ रुपये के निवेश से स्टार्टअप वैली बनाएगी। यह सूक्ष्म-मध्यम उद्योग और एमएसएमई के लिए एक जरूरी इकोसिस्टम की तरह काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें