फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj Yatra: हज पर नहीं जा सकेंगे 12 साल से कम के बच्चे, सऊदी अरब ने लगाई रोक

Sat, 18 Feb 2023 12:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अब हज यात्रा पर वो ही बच्चे जा सकेंगे जो कि 12 साल की आयु पूरी कर चुके हैं। इस यात्रा के लिए 10 मार्च तक अंतिम आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज यात्रा पर इस बार 12 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने 12 साल तक के बच्चों के लिये हज यात्रा पर रोक लगा दी है। हज के लिए आवेदन कर चुके बच्चों के आवेदन निरस्त माने जाएंगे।
विज्ञापन


सऊदी सरकार के निर्णय के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने नया सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है।

उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने बताया कि संशोधित गाइडलान के मुताबिक माता-पिता के साथ उन्हीं बच्चों के आवेदन स्वीकार किये जाएंगे, जिनकी उम्र 30 मार्च 2023 को 12 साल पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


बताते चलें कि हज के लिये 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन किये जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तारीख 10 मार्च है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें