फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जांच के दायरे में घूस देकर पोस्टिंग पाने वाले स्टांप अफसर, खंगाली जा रही फाइल; जल्द हो सकती कार्रवाई

Fri, 20 Jun 2025 10:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

घूस देकर पोस्टिंग पाने वाले स्टांप अफसर भी जांच के दायरे में है। इनकी फाइल खंगाली जा रही है। जल्द ही इन पर कार्रवाई हो सकती है। मुख्यालय के संपर्क में रहने वाले सहायकों पर भी गाज गिर सकती है। 
विज्ञापन
घूसखोरी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में स्टांप विभाग में तबादलों में भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए आईएएस अधिकारी समीर वर्मा के बाद कई और अधिकारी भी जांच के जाल में फंस गए हैं। घूस देकर पोस्टिंग पाने वाले ऐसे हर अधिकारी की फाइल खंगाली जा रही है। साथ ही पोस्टिंग को लेकर मुख्यालय के संपर्क में रहने वाले सहायकों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


स्टांप एवं पंजीयन विभाग में ट्रांसफर में मनमानी के आरोपों में आईजी स्टांप समीर वर्मा के हटाए जाने के बाद खलबली मची हुई है। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, मोटी रकम देकर जिन अधिकारियों ने महत्वपूर्ण पोस्टिंग पाई है, उन सभी की गोपनीय जांच कराई जा रही है। साथ ही ऐसे अधिकारियों को भी जांच के दायरे में रखा गया है, जिनका रिकॉर्ड संदिग्ध रहा है।

पोस्टिंग के मामले में लगातार मुख्यालय के संपर्क में थे

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आईजी स्टांप समीर वर्मा द्वारा नियमों को ताक पर रखकर किए गए ट्रांसफर निरस्त करने के बाद अब उन अधिकारियों पर गाज गिरना तय है, जिन्होंने मोटी रकम देकर मलाईदार पदों पर नियुक्ति पाई है। साथ ही उन सहायकों को अभी जांच के दायरे में रखा गया है, जो पोस्टिंग के मामले में लगातार मुख्यालय के संपर्क में थे। 

सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाए जाने की तैयारी

ऐसे अधिकारियों और सहायकों की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाए जाने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त बड़े जिलों और महत्वपूर्ण जोन में पोस्टिंग के लिए सिफारिश करवाने वाले भी फंसेगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें