फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागदार खाकी: व्यापारी को लूटने वाले दो पुलिसकर्मी समेत सात पर एफआईआर, 1.20 लाख की मांगी थी फिरौती

Sun, 03 Dec 2023 08:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

बिजनौर निवासी इश्तियाक कपड़े का व्यापार करते हैं। 29 नवंबर को वह आजमगढ़ में कपड़ा बेचने गए थे। बसअड्डे के पास से बोलेरो सवार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनको उठा लिया था। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिजनौर के व्यापारी का आजमगढ़ से अपहरण कर लखनऊ में बंधक बना लूटपाट करने और फिरौती मांगने के मामले में दो पुलिसकर्मियों और दो हिस्ट्रीशीटरों समेत सात के खिलाफ शनिवार को हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर खुद हसनगंज इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई है।डीसीपी सेंट्रल की जांच के बाद ये कार्रवाई की गई। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन


बिजनौर निवासी इश्तियाक कपड़े का व्यापार करते हैं। 29 नवंबर को वह आजमगढ़ में कपड़ा बेचने गए थे। बसअड्डे के पास से बोलेरो सवार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनको उठा लिया था। इश्तियाक से कहा था कि चोरी के केस में उनको उठाया गया है। अगवा करने के बाद निराला नगर स्थित चरन गेस्ट के एक कमरे में बंधक इश्तियाक को बंधक बना लिया था। 

उसकी पिटाई कर 20 हजार रुपये, 50 हजार के कपड़े लूट लिए थे। इश्तियाक के घरवालों को फोन कर 1.20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। किसी तरह से इश्तियाक उनके चंगुल से निकलकर एक परिचित से मदद मांगी थी। 
विज्ञापन


शनिवार को मामले में हसनगंज थाने में तैनात दरोगा अनुराग द्विवेदी, हेड कांस्टेबल युसुफ हुसैन, बर्खास्त सिपाही धीरेंद्र यादव, हिस्ट्रीशीटर दिनेश गुप्ता और नसीम, शेखर उर्फ चुन्नु कुमार सिंह व एक अन्य अज्ञात पर रंगदारी, अपहरण, लूट, बलवा, मारपीट आदि गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें