फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: आठ दिसंबर से शुरू हो जाएगा राममंदिर का अपना पॉवर स्टेशन, लगाई गईं हैं विशेष तरह की लाइटें

Sun, 03 Dec 2023 08:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

अधिकारियों ने बताया कि वह पांच दिसंबर को सब स्टेशन को कनेक्शन दे देंगे। अपना सब स्टेशन शुरू होने के बाद रामजन्मभूमि परिसर की बिजली व्यवस्था का ट्रायल भी किया जाएगा। विशेष अवसरों पर राममंदिर में विशेष प्रकाश व्यवस्था हो ऐसी योजना है।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राममंदिर का अपना पॉवर स्टेशन आठ दिसंबर से शुरू हो जाएगा। पांच दिसंबर को रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन 33 केवीए के सब स्टेशन को कनेक्शन भी मिल जाएगा। जिसके बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आठ दिसंबर को मंदिर की बिजली व्यवस्था का ट्रायल शुरू कर देगा। शनिवार को पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन ने रामजन्मभूमि परिसर में बिजली के चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर उसकी प्रगति देखी।

विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन ने राममंदिर की बिजली व्यवस्था के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया है। बताया कि मंदिर का अपना 33 केवीए का सब स्टेशन आठ दिसंबर से शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वह पांच दिसंबर को सब स्टेशन को कनेक्शन दे देंगे। अपना सब स्टेशन शुरू होने के बाद रामजन्मभूमि परिसर की बिजली व्यवस्था का ट्रायल भी किया जाएगा। विशेष अवसरों पर राममंदिर में विशेष प्रकाश व्यवस्था हो ऐसी योजना है।
 
उन्होंने बताया कि राममंदिर की सभी 32 सीढि़यां बनकर तैयार हो चुकी हैं। सीढि़यों की रेलिंग भी बन गई है। इसके अलावा गर्भगृह में जहां रामलला प्राणप्रतिष्ठित होंगे उसका फाउंडेशन भी सजाया जा रहा है। बिजली व्यवस्था के लिए वहां पंजाब से आई विशेष ईंटे लगाई जा रही हैं, जिनमें से लाइटिंग के लिए वायर लगाए जाएंगे। इसके अलावा कुबेर टीले के सुंदरीकरण का भी काम तेजी से चल रहा है। मंदिर में कई झरोखे भी बनाए गए हैं, जिन पर अद्भुत नक्काशी की गई है। रामजन्मभूमि परिसर में बन रहे तीर्थयात्री केंद्र के भूतल का काम पूरा हो चुका है। प्रथम तल का काम मंदिर के उद्घाटन के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन


70 करोड़ का नया प्रस्ताव बनाने का निर्देश
पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ़ आशीष कुमार गोयल ने विभागीय अधिकारियों के साथ राम की पैड़ी पर स्थित उपकेंद्र पर बैठक भी की। उन्होंने अंडरग्राउंड विद्युत लाइन के कार्यों की समीक्षा की। बताया गया कि इसके लिए 240 करोड़ का बजट दिया गया था, काम पूरे हो चुके हैं और 70 करोड़ रुपये बच गए हैं। चेयरमैन ने 70 करोड़ का एक नया प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने ओटीएस योजना की समीक्षा की और राजस्व वूसली बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य अभियंता हरीश बंसल, अधीक्षण अभियंता सुशील गर्ग, अधिशाषी अभियंता प्रदीप वर्मा, एसडीओ रामभेज वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें