फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, मांगी आर्थिक मदद

Thu, 14 May 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संजयनगर तिराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते विजय के परिजन व स्थानीय लोग।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। बाजारखाला के संजयनगर निवासी श्रमिक विजय गौतम की हत्या के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार शाम शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आनन-फानन मोतीझील श्मशान में शव का अंतिम संस्कार करवाया। इसके बाद परिजनों ने संजयनगर तिराहे पर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। भाजपा नेता अजय त्रिपाठी ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया, तब प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विजय गौतम की हत्या मंगलवार दोपहर तिलक नगर स्थित अग्रसेन पार्क में हुई थी। उनके दोस्त देवेंद्र कुमार ने शराब के नशे में डंडे से पीटकर हत्या की थी। विजय की मां रामकली ने देवेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हत्यारोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें