फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल में स्टाफ की दबंगई: प्रिया को लगने वाला इंजेक्शन राखी को लगाया; विरोध पर परिजनों से गालीगलौच

Fri, 11 Apr 2025 06:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में स्टाफ की दबंगई सामने आई है। पहले तो लापरवाही बरतते हुए प्रिया को लगने वाला इंजेक्शन राखी को लगा दिया। घरवालों ने विरोध किया तो उल्टे परिजनों से ही गालीगलौच व अभद्रता की।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में लोकबंधु अस्पताल के एक वार्ड में भर्ती किशोरी का इंजेक्शन दूसरी किशोरी को स्टॉफ ने लगा दिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। परिजनों ने स्टॉफ पर लापरवाही, अभद्रता व गालीगलौच का आरोप लगाते निदेशक से शिकायत की। अस्पताल प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


आलमबाग की रहने वाली प्रीति बाजपेई की बेटी राखी (17) को बुखार-कमजोरी की शिकायत पर 9 अप्रैल को इमरजेंसी में भर्ती कराया था। वहां से मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। महिला प्रीति का आरोप है सुबह स्टॉफ ने दूसरे बेड पर भर्ती किशोरी प्रिया को लगने वाला इंजेक्शन राखी को लगा दिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: अवध विवि में शराब पी रहे थे तीन शिक्षक, निरीक्षण करने पहुंचे राज्यपाल के ओएसडी ने रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन


यह देख प्रिया के भाई ने शोर मचाया तो नर्स ने राखी को छोड़ दिया। कुछ ही देर बाद इंजेक्शन लगने बाद किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। स्टॉफ के लोग अपनी गलती मानने की बजाय तीमारदारों से भिड़ गए। काफी देर तक वार्ड में हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन


इस दौरान चिकित्सकीय कार्य बाधित रहा। करीब दो घंटे बाद किशोरी की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद परिजन शांत हुए। परिजनों का आरोप है स्टॉफ ने अभद्रता व गालीगलौच भी किया। अस्पताल निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही मिले तो कार्रवाई की संस्तुति होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें