वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद लखनऊ ने राजधानी के लोगों को दी सहूलियतें दी हैं। अब वे घर बैठे ई चालान के जरिए वाहन का जुर्माना भर सकेंगे। पहले इस काम के लिए लोगों को यातायात कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन ई चालान शुरू होने के बाद लोगों को यातायात कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साथ ही लखनऊ यातायात पुलिस यातायात को और बेहतर बनाने के लिए नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से ई चालान कर रही है।
ई चालान का शुल्क जमा करने के लिए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए वाहनों के चालान के भुगतान की व्यवस्था ऑनलाइन की गई है। इसके माध्यम से जुर्माना भर कर सीओ कार्यालय, ट्रैफिक पुलिस लाइन के चक्कर लगाने से बच सकते है।
http://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan