फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC पर्चा लीक: हरियाणा, यूपी में एक ही गिरोह

Tue, 18 Nov 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एक ही गैंग एसएससी का पर्चा लीक करा रहा है। सोनीपत (हरियाणा) बेस इस गैंग का सरगना अरविंद राणा है। राहुल राणा और सोमवीर अहलावत इस गैंग के मुख्य सदस्य हैं। एसटीएफ ने सोमवार को यह खुलासा किया।
विज्ञापन


जानकारी में आया है कि एसएससी का पर्चा निजी कॉलेज के किसी सेंटर से एक घंटा पहले लीक होता है, जो व्हाटस एप के जरिए गैंग के सदस्यों तक पहुंचाया जाता है। नकल करने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी से यह गैंग चार लाख रुपये में सौदा करता है। गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए एसटीएफ हरियाणा में छापेमारी कर रही है।

मेरठ में 14 दिनों के भीतर दूसरी बार एसएससी की परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोमवार को गहराई से पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन


एसटीएफ के अफसरों के मुताबिक, इस गैंग का जाल खासतौर से हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैला है। गैंग का सरगना अरविंद राणा, राहुल राणा और सोमवीर अहलावत सोनीपत के हैं। ये तीनों ही गैंग को लीड करते हैं।
विज्ञापन

सॉल्व पेपर पहुंचाते थे अभ्यर्थियों के पास

परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले पर्चा लीक के सवाल पर अफसरों का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि इस गैंग के साथ किसी निजी कॉलेज का प्रधानाचार्य जुड़ा है। वह मोटी रकम लेकर पर्चा लीक कर देता है।

इसके बाद गैंग के सदस्य पर्चे को व्हाटस एप के जरिए एक्सपर्ट के पास भेजते हैं। जहां से सॉल्व होने के बाद इसे परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में आधा से पौन घंटा लगता है। तभी सॉल्व पेपर परीक्षा शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले अभ्यर्थियों तक पहुंचता है।

एसटीएफ के अनुसार दो नवंबर को मेरठ में ही पकड़े गए ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में तैनात क्लर्क नीरज खाबड़ा को भी गैंग का सदस्य माना जा रहा है।

डीएसपी एसटीएफ अनित कुमार ने बताया कि हम सभी तथ्यों की गहराई से जांच करा रहे हैं। उसके आधार पर वेस्ट यूपी और हरियाणा में कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें