मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और डिज
लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और डिजिटल मूविंग झांकियों में भगवान कृष्ण की लीलाओं के अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं। चौथे दिन श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का दृश्य दिखाया गया।
झांकी के संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि द्वारिका राजमहल की भव्य सभा में कई देशों के राजा और मंत्रीगण अपने सिंहासन पर विराजमान थे। इस दौरान जब भगवान श्रीकृष्ण को रुक्मिणी ने जयमाल पहनाई तो द्वारिका का राजमहल वैवाहिक मांगलिक गीतों से गूंज उठा। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह संपन्न होने पर पुष्पवर्षा हुई। वहीं दूसरी ओर मुंबई की तर्ज पर बच्चों की 20 फी ऊंची दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। विजयी टीम को मित्तल परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। अन्य झांकियों में निधिवन में झूले का आनंद उठाते राधा कृष्ण, कालिया नाग पर नृत्य करते का नटखट कान्हा के अलावा राक्षसी पूतना का वध करते कान्हा की स्थायी झांकी सजाई गई है।
20 फीट ऊंचे शिवलिंग से गंगा अवतरण के अलावा सीना चीरते हनुमानजी के हृदय में श्रीराम व देवी सीता के दर्शन की स्वचालित झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी है। भालू-बंदर नचाते और सांप का खेल दिखाते मदारी की झांकी के साथ राम नाम जपते तुलसीदास, माखन चोरी करने पर कन्हैया को छड़ी लेकर दौड़ाती यशोदा माता की चलती-फिरती झांकी सबको लुभा रही है। ऑपरेशन सिंदूर का सेल्फी काॅर्नर भी आकर्षक है।
मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और डिज
मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और डिज