फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से परिचित ने किया दुष्कर्म, विरोध पर धमकाया

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा के गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी परिचित लालच देकर जंगल ले गया और वहां दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकाया भी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता के अनुसार शनिवार को उन्नाव के असोहा निवासी रिश्तेदार की मौत पर वह पत्नी के साथ गए थे। घर पर किशोरी भाई व दो छोटी बहनों के साथ थी। आरोप है कि शनिवार सुबह 10 बजे परिचित विनोद रावत उनके घर पहुंचा और किशोरी को गांव से कुछ दूर जंगल में रुपयों से भरा संदूक पड़ा होने का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर ले गया। अंबरपुर स्थित जंगल में विनोद ने उससे दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया। वारदात के बाद वह किशोरी को घर छोड़ गया। माता-पिता के लौटने पर किशोरी ने घटना के बारे में बताया। परिजनों ने बंथरा थाने में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को बंथरा- बिजनौर रोड स्थित चनखरा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें