फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पूर्वी यूपी में बढ़ेगी चुनावी हलचल, 26 को मोदी का मेगा शो, आज वाराणसी पहुंचेंगे एसपीजी के आईजी

Mon, 22 Apr 2019 05:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एसपीजी - फोटो : SELF
विज्ञापन

दो चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अब मध्य यूपी के साथ साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल बढ़ रही है। आने वाले दिनों में ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो होंगे। इसकी शुरुआत 26 अप्रैल से होगी जब 26 राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में पुलिस को सबसे अधिक चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


पांचवे, छठें और सातवें चरण में आधा दर्जन से अधिक वीवीआईपी सीटों पर चुनाव है जहां प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, यूपीए चेयरपर्सन, कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का क्षेत्र महत्वपूर्ण है। तीसरे चरण के चुनाव के बाद सभी प्रमुख दल और नेताओं का फोकस इन्हीं क्षेत्रों में होने जा रहा है। इस दौरान देश के भी अधिकतर राज्यों में चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो चुकी होगी और केवल नौ राज्यों में चुनाव होना शेष रह जाएगा।

इन नेताओं को गढ़ है पूर्वांचल
पूर्वांचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां वाराणसी से चुनावी मैदान में हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ से किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर रही है। इस बार यह सीट उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल है इस लिए वहां भी राजनैतिक गतिविधियां बढ़ी रहेंगी। प्रयागराज की दो सीटों इलाहाबाद और फूलपुर में भी सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है। उप चुनाव में फूलपुर सीट गंवा चुकी बीजेपी इस बार कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती वहीं इलाहाबाद सीट से इस चुनाव में कैबिनेट मिनिस्टर रीता बहुगुणा जोशी मैदान में हैं। ऐसे में इस सीट पर भी जमकर सभाएं और रैलियां होंगी। वहीं पांचवे चरण में जिन सीटों पर चुनाव है उसमें भी लखनऊ, अमेठी और रायबरेली प्रमुख है। लखनऊ से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली से यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और अमेठी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन


एडीजी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी
पूर्वी उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान एडीजी स्तर के अधिकारी पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। यहां एक एडीजी (वाराणसी) पहले से ही पूरी तैयारियों में लगे हुए हैं। एनएसजी के आईजी आलोक शर्मा सोमवार को ही वाराणसी पहुंच रहे हैं। वहीं एटीएस को भी वाराणसी में सक्रिय रखा जाएगा। आईजी एटीएस असीम अरुण भी तैयारियों का जायजा लेने जल्द ही वाराणसी जा सकते हैं। यानी पुलिस का भी पूरा फोकस आने वाले दिनों में वाराणसी और उसके इर्द गिर्द रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें