फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला

Wed, 16 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। रामपुर बेहड़ा स्थित सीतापुर हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जवाहर निषाद (20) को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दोस्त मुकेश (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जवाहर के पास हेलमेट था लेकिन उन्होंने उसे नहीं पहना था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, माल के अटरिया क्षेत्र के बसहरी घाट निवासी जवाहर दोस्त मुकेश के साथ मड़ियांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मेस में खाना बनाते थे। जवाहर के भाई मोती ने बताया कि मंगलवार सुबह दोनों बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। रामपुर बेहड़ा गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जवाहर ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों के परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर मालिक और चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें