फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज रफ्तार कार ने बैंक की असिस्टेंट मैनेजर को रौंदा... सहकर्मी की हालत नाजुक, हिरासत में आरोपी महिला चालक

Mon, 10 Mar 2025 10:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में बैंक की असिस्टेंट मैनेजर फतेहपुर के नई बस्ती निवासी कशिश सोनी की मौत हो गई। उनकी सहकर्मी सीतापुर रोड निवासी प्रिया शर्मा जख्मी हो गईं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार बैंक कर्मी को रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। जबकि सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला चालक को हिरासत में ले लिया है। मतका के भाई अजय ने तहरीर दी है।

विज्ञापन


हादसा महानगर क्षेत्र के निराला नगर में रामकृष्ण मठ के पास हुआ। भाई अजय के मुताबिक वह और बहन कशिश (25), इंदिरानगर सेक्टर बी रहते हैं। कशिश आरबीएल बैंक की अलीगंज शाखा में असिस्टेंट मैनेजर थीं। सोमवार दोपहर तीन बजे स्कूटी से हेलमेट लगाकर प्रिया के साथ बैंक के काम से आईटी चौराहे की ओर जा रही थी। 

इस बीच रामकृष्ण मठ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़ीं। अजय का आरोप है कि प्रिया ने उठकर कार चला रही महिला को गाड़ी पीछे करने के लिए कहा पर, आरोपी ने रफ्तार बढ़ा दी और कशिश को रौंदते हुए निकल गई।

कब्जे में आरोपी की कार 

पीछे से आ रहे बैंक कर्मी मोहित मिश्रा व एक अन्य कर्मचारी ने लोगों की मदद से आरोपी महिला को पकड़ लिया। कशिश को अस्पताल पहुंचाया गया, वहां से उन्हें ट्रॉमा रेफर कर दिया। यहां उनकी मौत हो गई। मोहित ने घटना की जानकारी अजय को दी। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक आरोपी की कार कब्जे में ली गई। कशिश के परिवार में पिता सत्य नारायण, मां कृष्णा देवी और तीन भाई बहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें