फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, वाटर सप्लायर की मौत

Mon, 01 Jun 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हस्सान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। मुंशी पुलिया में शनिवार रात तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गुडंबा के कल्याणपुर पश्चिम निवासी वॉटर सप्लायर हस्सान (18) की मौत हो गई। वहीं, उसके फुफेरे भाई अयान की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे हस्सान फुफेरे भाई अयान के साथ स्पोर्ट्स बाइक से घूमने निकला था। बाइक बिना हेलमेट अयान चला रहा था। रात करीब 12 बजे दोनों मुंशी पुलिया पहुंचे थे। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फिर उनके पास मिले मोबाइल के जरिये घरवालों को घटना की जानकारी दी। हस्सान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।
एक सप्ताह पहले बेटी की जिद पर दिलाई थी स्पोर्ट्स बाइक
हस्सान के पिता मोहम्मद इरफान और मां ने बताया कि बेटा काफी दिन से स्पोर्ट्स बाइक की जिद कर रहा था। ऐसे में उन्होंने एक सप्ताह पहले 45 हजार रुपये में सेकंड हैंड बाइक खरीद कर बेटे को दी थी। क्या पता था कि यही बाइक बेटे को निगल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें