फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1600 परिवारों का 10 घंटे बिजली-पानी गुल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र के रामनगर में 11 हजार वोल्ट के भूमिगत केबल में फॉल्ट के कारण 1600 परिवारों की बिजली-पानी 10 घंटे तक गुल रही। यहां फॉल्ट खोजने में काफी समय लगा। करीब 10 घंटे बाद 1200 परिवारों की बिजली बहाल की जा सकी लेकिन 400 परिवार इसके बाद भी रात 10 बजे तक बिजली संकट से जूझते रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ता मुकुंद मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह 4 बजे रामनगर फीडर की बिजली बंद होने से बिजली-पानी के लिए परेशान होना पड़ा। शिवकुमार व धनंजय ने बताया कि लगातार 10 घंटे के बाद बिजली चालू हुइ। मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि फॉल्ट खोजने में समय लगा जिसकी वजह से दोपहर 2 बजे 1200 उपभोक्ताओं की बिजली बहाल हुई। 400 परिवारों को रात 10 बजे राहत मिल सकी। दूसरी ओर जानकीपुरम के सेक्टर एच केबल जल जाने से बहुत से परिवारों की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें