अब लखनऊ के हजरतगंज से आगरा के ताजगंज तक पहुंचने में पहले जितना वक्त नहीं लगेगा। सीएम अखिलेश यादव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने पहुंच गए हैं। उन्नाव जिले के खंबौली (बांगरमऊ) में होने वाले समारोह में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
2 of 6
एक्सप्रेस वे
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के 10 जिलों से गुजरने वाला एक्सप्रेस-वे 302 किमी लंबा है। इसका निर्माण महज 23 माह में पूरा कराया गया है। एक्सप्रेस-वे आगरा से फीरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, कानपुर नगर और उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंचा है।
विज्ञापन
3 of 6
एक्सप्रेस वे
- फोटो : amar ujala
इस रास्ते लखनऊ से आगरा की दूरी साढ़े तीन घंटे में और दिल्ली तक का सफर 5-6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। एक्सप्रेस-वे के लिए 232 गांवों के 30 हजार से ज्यादा किसानों से लगभग 3,500 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से खरीदी गई है।
4 of 6
एक्सप्रेस वे
- फोटो : amar ujala
भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की आपात लैडिंग के लिए एक्सप्रेस-वे पर देश के पहले एयर स्ट्रिप का भी निर्माण किया गया है। सोमवार को वायुसेना के लड़ाकू विमान इलाहाबाद से उड़ान भरकर एक्सप्रेस-वे पर बनी एयर स्ट्रिप पर लैंड करेंगे। एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित करने के तीन लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एक्सप्रेस वे
- फोटो : amar ujala
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियां को मंडलायुक्त भुवनेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव जी पार्थसारथी, डीएम उन्नाव सुरेंद्र सिंह और डीएम गोंडा आशुतोष निरंजन ने रविवार को अंतिम रूप दिया।
समारोह में सपा महासचिव रामगोपाल यादव और सांसद डिंपल यादव, फिल्म अभिनेत्री व राज्यसभा सांसद जया बच्चन समेत अखिलेश सरकार के कई मंत्री, विधायक व सांसद मौजूद हैं।