फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में रहने वाले निवासियों के लिए यूपी पुलिस की खास सेवा

Fri, 20 Apr 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Twitter
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने विदेशों में रहने वाले प्रदेश के लोगों के लिए अलग ट्विटर हैंडल लॉन्च करने का फैसला किया है। ‘डिजिटल फ्रेंड्स ऑफ यूपी पुलिस’ नामक इस ट्विटर हैंडल की सहायता से यूपी से जुड़े प्रवासी भारतीयों की समस्याओं का निपटारा किया जा सकेगा।

विज्ञापन

 
डीजीपी ओपी सिंह ने यह फैसला लंदन में रहने वाली टैक्स सलाहकार सुप्रिया ब्रॉडबेंट और उनके पति मैक्स ब्रॉडबेंट से मिले फीडबैक के आधार पर किया है।

बृहस्पतिवार को सुप्रिया ने डीजीपी से मुलाकात के दौरान प्रवासी भारतीयों की समस्याओं के निस्तारण में यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल की भूमिका की सराहना की थी।

उन्होंने डीजीपी को बताया कि लंदन में रहने वाले यूपी के लोग पुलिस की ट्विटर सेवा से जुड़कर इसे और सार्थक बनाने के इच्छुक हैं।

इस पर डीजीपी ने विदेशों में ‘डिजिटल फ्रेंड्स ऑफ यूपी पुलिस’ नाम से ट्विटर हैंडल शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही सुप्रिया को लंदन में यूपी पुलिस की कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। डीजीपी के जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही अन्य देशों में भी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटरों की होगी ये जिम्मेदारी

  • संबंधित देश में रहने वाले लोगों को यूपी पुलिस की ट्विटर सेवा के बारे में बताना और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना।
  • यूपी पुलिस की नागरिक सुविधाओं जैसे यूपी-100, वीमेन पावरलाइन1090 व ई-एफआईआर के बारे में प्रवासी भारतीयों को बताना।
  • यूपी पुलिस के अच्छे कामों का विदेशों में प्रचार-प्रसार करना एवं गलत खबरों का का खंडन करना। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें