ट्रेन रात 10.10 बजे गोरखपुर से चलकर अगली दोपहर 2.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें फर्स्ट कम सेकेंड एसी की एक बोगी, सेकेंड एसी की एक, थर्ड एसी की चार, स्लीपर की नौ व जनरल की चार बोगियां होंगी।
09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन छह मार्च को अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ के रास्ते गोरखपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय व भागलपुर तक जाएगी।
गांधीधाम से ट्रेन सुबह 5.40 बजे चलकर आठ मार्च की सुबह सवा आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल नौ मार्च को भागलपुर से सुबह 6.30 बजे चलकर 11 मार्च की सुबह आठ बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सेकेंड एसी का एक, थर्ड एसी के तीन, स्लीपर के दस, जनरल के चार व दो दिव्यांग अनुकूूल सेकेंड सिटिंग बोगियां होंगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह पर चल रहे वॉशेबुल एप्रेन का काम पूरा हो गया है। ऐसे में रद्द चल रहीं ट्रेनें मंगलवार से बहाल हो जाएंगी। अब काम पूरा हो जाने से मंगलवार से लखनऊ से झांसी, बालामऊ और वाराणसी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
इधर, लखनऊ छपरा बहाल : होली के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ छपरा एक्सप्रेस को बहाल करने का फैसला लिया गया है। पहली मार्च से ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन कोहरे के चलते 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार निरस्त की गई थी।
चारबाग से प्रयागघाट जाने वाली लखनऊ-प्रयागघाट पैसेंजर सोमवार को यह 4.30 घंटे देरी से चली। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू किया तो आनन-फानन सुबह 9.50 बजे चारबाग से ट्रेन रवाना की गई।