सोमवार को अखिलेश यादव से मुलाकात करने वालों ने पुलिस और प्रशासन के व्यवहार की शिकायतें की। अखिलेश ने कहा, किसानों पर अत्याचार हो रहा है। पीड़ितों, बीमारों को इलाज की सुविधा भी नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश को पूरी तरह उजाड़ने पर आमादा है। प्रशासन को सत्ता का अनुचर बना दिया गया है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।