फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को कुंभ ले जाएंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें टाइमिंग

Mon, 18 Feb 2019 01:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को कुंभ का पांचवा स्नान होगा। इसे लेकर रेलवे की ओर से अयोध्या से सुल्तानपुर होते हुए प्रयागराज के लिए चार कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन सोमवार से किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के चलने से जिलेवासियों को भी प्रयागराज में स्नान के लिए सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्टेशन पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में कुंभ स्नान पर्व पर रेलवे की ओर से अलग-अलग रूटों से कई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी के बाद अब कुंभ का पांचवा स्नान प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को होगा।

इस दिन भी संगम तट पर स्नान व दान करने के लिए दूर-दराज से लोगों का जनसैलाब प्रयागराज पहुंचेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे की ओर से सोमवार को अयोध्या से प्रयागराज के लिए चार महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

नियमित ट्रेनों के अलावा चार स्पेशल ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। सोमवार को अयोध्या से पहली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन सुबह करीब 9.45 बजे रवाना की होगी। यह ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर 11.50 पर पहुंचेगी।

दूसरी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन अयोध्या रेलवे स्टेशन से दिन में दोपहर बाद 1.20 पर प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद करीब 03.25 बजे पहुंचेगी। तीसरी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन अयोध्या रेलवे स्टेशन से शाम करीब साढ़े चार बजे किया जाएगा। 

यह ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर देर शाम करीब 6.20 बजे पहुंचेगी। चौथी अयोध्या-प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन अयोध्या रेलवे स्टेशन से रात्रि करीब 9.25 पर प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें