फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, मांग के अनुरूप चलाई जाएंगी ट्रेनें

Wed, 20 Dec 2023 12:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

रेलवे बोर्ड की चेयरमैन ने बुधवार को अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और कहा कि मांग के अनुरूप स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। भीड़ ज्यादा होने पर स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
अयोध्या स्टेशन का निरीक्षण करतीं रेलवे बोर्ड की चेयरमैन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा बुधवार सुबह करीब 7 बजे अयोध्या पहुंचीं। वह करीब 9:45 बजे रामघाट स्टेशन गईं उसके बाद गोंडा जिले के कटरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। करीब 11 बजे वह वापस अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर नए भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान स्पेशल ट्रेनों के चलने के बारे में  बताया कि इस पर योजना बनाई जा रही है। मांग के अनुरूप ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जल्द ही ट्रेनें चलना शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें - एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह यूपी में भी पीढ़ी परिवर्तन का दौर शुरू करेगी भाजपा, ये है पूरी योजना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में इंडिया गठबंधन: प्रदेश में 20 सीटों पर लड़ सकती है कांग्रेस, सपा के साथ बैठक में जल्द होगा फैसला
विज्ञापन


बताया कि यदि कहीं ट्रेन फुल हो गई है और वहां पर अयोध्या आने वालों की संख्या ज्यादा है तो वहां पर तत्काल दूसरी स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। अयोध्या में ट्रेनों की आवाजाही कम होने पर उन्होंने बताया कि ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है, इसके चलते डायवर्जन किया गया है। जल्द ही सभी ट्रेनें मार्ग से होकर गुजरेंगी।

अयोध्या रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों के बारे में बताया कि 10 जनवरी के पहले प्लेटफार्म को दुरुस्त कर लिया जाएगा। बताया कि ट्रैक का अपग्रेडेशन हो रहा है। इसका निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें