फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिव्यांगों, महिलाओं की बोगियों में अभ्यर्थियों का कब्जा

विज्ञापन
दिव्यांगों, महिलाओं की बोगियों में अभ्यर्थियों का कब्जा
विज्ञापन
खिड़कियों से बोगियों में घुसे, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन आरक्षण कराकर सफर कर रहे मुसाफिरों को हुई परेशानियां माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


लखनऊ। समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों की भीड़ रविवार शाम चारबाग रेलवे स्टेशन पर उमड़ी। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाकर राहत दी। हालांकि अभ्यर्थियों का कब्जा दिव्यांगों, महिलाओं व लगेज बोगियों में दिखा। चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर से ही अभ्यर्थियों की भीड़ की आवाजाही शुरू हो गई थी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि लखनऊ से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिससे अभ्यर्थियों की भीड़ को प्रबंधित करने में आसानी हुई। वहीं दूसरी ओर चारबाग स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में अभ्यर्थियों का कब्जा रहा। मौके पर स्टेशन डायरेक्टर प्रशांत कुमार मोर्चा संभालते नजर आए। अभ्यर्थी दिव्यांगों, महिलाओं की बोगियों में भी सवार हो गए। जीआरपी व आरपीएफ लगातार मोचा संभालती रही। अभ्यर्थियों के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए थे।

आरक्षित यात्रियों को हई मुश्किलें

चारवाग रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की स्लीपर व एसी बोगियों में रिजर्वेशन कराकर सफर करने वालों को रविवार को दिक्कतें हुई। अभ्यर्थियों की भीड़ स्लीपर, एसी वोगियों में भी रही, जहां आरपीएफ की मदद से आरक्षित सीटों को खाली करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिड़की से बोगी तक पहुंचे

ट्रेनों के आने पर भीड का आलम यह रहा कि सीट पाने के लिए खिड़कियों से बोगी में प्रवेश करते अभ्यथीं नजर आए। भीड को नियंत्रित करने के प्रयास जीआरपी व आरपीएफ लगातार करती दिखी। सरकुलेटिंग एरिया में भी वाहनों का ट्रैफिक रहा, जिससे जीआरपी ने संभाला।

दिव्यांगों, महिलाओं की बोगियों में अभ्यर्थियों का कब्जा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें