फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुजरात से बिहार के लिए लखनऊ होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे गुजरात से बिहार के बीच लखनऊ होकर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 09041/09042 उधना-जयनगर-सूरत वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित स्पेशल का संचालन गुजरात के उधना से 16 मई को होगा। बिहार के जयनगर से 11 और 18 मई को ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन

09041 स्पेशल 16 को उधना से 23:30 बजे चलकर दूसरे दिन सायण से 00:03 बजे, भरुच से 00:36 बजे, वडोदरा से 01:49 बजे, दाहोद से 03:56 बजे, रतलाम से 05:36 बजे, कोटा से 09:30 बजे, सवाई माधोपुर से 10:47 बजे, गंगापुर सिटी से 11:37 बजे, बयाना से 12:42 बजे, ईदगाह आगरा से 15:02 बजे, टूंडला से 16:27 बजे, कानपुर सेंट्रल से 18:57 बजे, मानकनगर से 21:02 बजे, लखनऊ से 21:52 बजे, गोंडा से 23:59 बजे चलेगी। फिर तीसरे दिन बस्ती से 01:31 बजे, गोरखपुर से 03:11 बजे, नरकटियागंज से 06:30 बजे, रक्सौल से 07:25 बजे, सीतामढ़ी से 09:00 बजे, शिशो से 10:55 बजे, सकरी से 11:27 बजे तथा मधुबनी से 12:05 बजे छूटकर जयनगर 13.30 बजे पहुंचेगी।



सभी 22 कोच होंगे अनारक्षित
09042 स्पेशल 11 व 18 मई को जयनगर से 15:00 बजे छूटेगी। यह मधुबनी से 15:37 बजे, सकरी से 16:02 बजे, शिशो से 17:05 बजे, सीतामढ़ी से 18:35 बजे, रक्सौल से 20:20 बजे, नरकटियागंज से 21:10 बजे छूटेगी। दूसरे दिन गोरखपुर से 01:55 बजे, बस्ती से 03:27 बजे, गोंडा से 05:07 बजे, बाराबंकी से 06:39 बजे, लखनऊ से 08:04 बजे, मानकनगर से 08:49 बजे, कानपुर सेंट्रल से 10:59 बजे, टूंडला से 14:44 बजे, ईदगाह आगरा से 16:04 बजे, बयाना से 18:24 बजे, गंगापुर सिटी से 19:29 बजे, सवाई माधोपुर से 20:16 बजे, कोटा से 21:41 बजे छूटेगी। तीसरे दिन रतलाम से 01:35 बजे, दाहोद से 03:07 बजे, वडोदरा से 05:17 बजे, भरुच से 06:27 बजे तथा सायण से 07:04 बजे छूटकर सूरत 07:24 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एलएसएलआरडी के दो, पैंट्रीकार का एक, शयनयान श्रेणी के आठ तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी की 11 बोगियों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। यह सभी अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें