फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल प्रशासन गर्मी में चलाएगा ये स्पेशल ट्रेनें

Mon, 11 May 2015 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल प्रशासन गर्मी की भीड़ को देखते हुए आनंद विहार टर्मिनल और हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसमें आनंद विहार टर्मिनल के लिए एक प्रीमियम ट्रेन भी शामिल है।
विज्ञापन


जबकि एक जनसाधारण ट्रेन चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 03427 माल्दा टाउन-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 18 और 25 मई को माल्दा टाउन से सुबह 9:05 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन पटना के रास्ते 19 और 26 मई की सुबह 4:35 बजे लखनऊ होते हुए दोपहर 2:15 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन 03428 हरिद्वार-माल्दा टाउन स्पेशल वापसी में 19 और 26 मई को शाम 4:25 बजे रवाना होकर लखनऊ रात 1:15 बजे हाते हुए अगले दिन रात 11:30 बजे माल्दा टाउन पहुंचेगी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

यहां देखें काम की बात

उधर, ट्रेन 05031 गोरखपुर-आनन्द विहार प्रीमियम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून को हर मंगलवार को गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बरेली और मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी में 05032 आनन्द विहार-गोरखपुर प्रीमियम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20, 27 मई, 03, 10, 17, 24 जून एवं 01 जुलाई को प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से सुबह सात बजे चलकर रात 9:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इस प्रीमियम स्पेशल में स्लीपर क्लास की 12, एसी थर्ड की 2 और एसी सेकेंड की एक बोगी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें