फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: रामजन्म भूमि की सुरक्षा के लिए गठित होगी स्पेशल फोर्स

Mon, 03 Jan 2022 11:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो जाने के बाद हर रोज करीब एक लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है। ऐसे में सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
- फोटो : पीएमओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राममंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। सुरक्षा का नया खाका तैयार करने को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सुरक्षा एजेंसियों के साथ मंथन करने में जुटा है। रामजन्मभूमि की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी। इसके लिए स्पेशल फोर्स का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


स्पेशल फोर्स में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ व सिविल पुलिस के जवान शामिल होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। औसतन करीब 10 हजार दर्शनार्थी प्रतिदिन रामलला के दरबार पहुंच रहे हैं।

मंदिर बन जाने के बाद औसतन एक लाख दर्शनार्थी प्रतिदिन रामलला के दरबार पहुंचेंगे। ऐसे में उनकी व मंदिर की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल फोर्स का गठन किया जाएगा। यह स्पेशल फोर्स डीजी के निर्देशन और समीक्षा के आधार पर गठित होगी। स्पेशल फोर्स में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स लेकर लेकर सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और सिविल पुलिस के जवान शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें