फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनोखी अमेठी का अनोखा भाई' कार्यक्रम, मिलेगा 50 हजार का ईनाम

Fri, 28 Jul 2017 11:06 PM IST
गौरीगंज/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सीडीओ की ओर से अनोखी अमेठी का अनोखा भाई कार्यक्रम के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में बहन को रक्षाबंधन पर एक प्रसाधन बनवाने के लिए भाइयों का पंजीकरण कराया गया। अंतिम तिथि 27 जुलाई तक जिले में कुल 854 भाइयों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। प्रसाधन बनवाने वाले भाइयों के बीच लकी ड्रॉ आयोजित कर तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया जाएगा। 
विज्ञापन

    
सीडीओ अपूर्वा दुबे ने जिले के सभी गांवों को ओडीएफ कराने के लिए एक नई पहल की है। ‘अनोखी अमेठी का अनोखा भाई’ कार्यक्रम के तहत भाइयों को रक्षा बंधन पर बहन को एक प्रसाधन बनवाकर गिफ्ट कराने की योजना बनाई है।

इसके लिए सभी ब्लॉकों पर भाइयों के पंजीकरण कराने की व्यवस्था बनाई गई थी। बृहस्पतिवार को मीडिया से मुखातिब सीडीओ ने बताया कि अंतिम तिथि 27 जुलाई तक कुल 854 भाइयों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। 13 अगस्त को जिला स्तरीय अफसरों की टीम पंजीकरण कराने वाले लोगों के घर जाकर प्रसाधन निर्माण का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन


सत्यापन के बाद सूची में शामिल भाइयों के बीच जिला मुख्यालय पर लकी ड्रॉ कराया जाएगा। लगी ड्रॉ में विजेता पहले प्रतिभागी को 50 हजार, दूसरे को 15 हजार व छह हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन तथा तीसरे को 12 हजार रुपये व एक हजार रुपये कीमत का गिफ्ट प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें