पासपोर्ट विभाग ने समर स्पेशल पासपोर्ट अप्वॉइंटमेंट देने का
फैसला किया है। आवेदकों को यह सुविधा शुक्रवार से मिलेगी।
इस स्कीम के तहत
लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र सहित तीन पासपोर्ट सेवा केंद्रों को अतिरिक्त
रूप से पासपोर्ट अप्वॉइंटमेंट मुहैया कराने की सुविधा दी गई है। यह
जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आरएन राय ने दी।
उन्होंने बताया कि
शुक्रवार से लखनऊ और गोरखपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र से 100-100 एवं वाराणसी
केंद्र से 200 स्पेशल अप्वॉइंटमेंट 30 जून तक रोजाना दिए जाएंगे।
अब आवेदकों
को लखनऊ, गोरखपुर व वाराणसी सेवा केंद्र से रोजाना 750-750 अप्वॉइंटमेंट
मिलेंगे।
पहले लखनऊ और गोरखपुर को 650-650 और वाराणसी को 550 पासपोर्ट अप्वॉइंटमेंट देने की क्षमता थी।
उन्होंने बताया कि जो आवेदक 6 जून को स्पेशल
अप्वॉइंटमेंट हासिल करेंगे, वे 9 जून को पासपोर्ट बनाने संबंधी दस्तावेज
दाखिल कर सकेंगे।