एलएमआरसी की बोर्ड मीटिंग शुक्रवार को होगी। मुख्य सचिव आलोक रंजन लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के नए चेयरमैन होंगे।
इस मीटिंग में आलोकरंजन को बोर्ड का निदेशक बनाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। उनके निदेशक बनने के बाद चेयरमैन पद पर उनको मनोनीत कर दिया जाएगा।
इससे पहले एलएमआरसी के चेयरमैन पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी रहे हैं। बोर्ड मीटिंग मुख्य सचिव के आफिस में होगी।
सिविल कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इनकी प्रक्रिया तीन माह में पूरी हो जाएगी। इस प्रस्ताव के तहत पहले चरण के लिए सिविल कार्यों का टेंडर डॉक्यूमेंट बोर्ड अनुमोदित करेगा।
इस टेंडर डॉक्यूमेंट के आधार पर निविदा जारी की जाएगी। जिसमें चयनति कंपनी ही सिविल कार्य करेगी। इसकेअतिरिक्त मदर डिपो में भी काम केलिए टेंडर अनुमोदित किए जाएंगे।
देश विदेश के सात बिजनेस कंसल्टेंट लखनऊ मेट्रो के स्टेशनों को विशेष बनाने का काम करेंगे। कंसल्टेंट चयन के लिए हुई प्री बिड में सात कंपनियां शामिल हुई हैं।
जिनमें से एक का चयन कर के उसकी घोषणा एलएमआरसी की चार जून को होने वाली बोर्ड मीटिंग में कर दी जाएगी।
पीएसी के लिए जिन अपार्टमेंट का निर्माण एलएमआरसी को एलडीए से कराना है।
उसको लेकर पीएसी और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग हो चुकी है। पेश किए गए डिजाइन में कुछ बदलाव किए जाने हैं। पीएसी की ओर से सुझाए जाएंगे।
उनके आधार पर फाइनल ड्राफ्ट एलडीए को देकर 32 वीं वाहिनी पीएसी में अपार्टमेंट निर्माण का टेंडर कर दिया जाएगा। इसको लेकर भी अनुमोदन बोर्ड में लिया जाएगा।