फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक सुर एक ताल' में गाएंगे गीत

Tue, 19 Nov 2013 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिसंबर को राजधानी के लोगों को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन राजधानी के करीब दस हजार बच्चे एकजुट होकर दूसरी भाषाओं के गीत गुनगुनाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


बच्चों को गीत सिखाने की जिम्मेदारी कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही मुंबई की संस्था ‘एक सुर, एक ताल’ ने संभाली है।

कार्यक्रम केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रस्तावित है और इसमें मुख्यमंत्री के शिरकत करने की संभावना भी है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य मकसद राष्ट्रीय एकता को बढ़ाना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत 24 नवंबर से मुंबई से संस्था की टीमें विभिन्न स्कूलों में बच्चों को गीत सिखाएंगी।

इसके लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित दूसरे स्कूल के बच्चों को एकत्र किया जाएगा।

संस्था की ओर से 50 स्कूलों के करीब 10 हजार बच्चों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें