फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माध्यमिक कॉलेजों में बच्चे बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजकीय और अनुदानित माध्यमिक कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष नामांकन अभियान बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इसके तहत बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कक्षा आठ पास करने वाले बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा।



इस बार उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 17 हजार बच्चे पास हुए हैं। अभियान चलाकर इन्हें माध्यमिक कॉलेजों में प्रवेश दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष अभियान का उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों से आठवीं पास करने वाले बच्चों की आगे की पढ़ाई न छूटने पाए।
विज्ञापन




16 तक कराए जाएंगे प्रवेश

सरकारी स्कूलों के आठवीं पास बच्चों के नौवीं में दाखिले 16 अप्रैल तक कराए जाएंगे। इसके लिए माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक और बीइओ को नोडल बनाया गया है। शहर में करीब 400 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य और बेसिक शिक्षा विभाग के बीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारी समन्वय बनाकर छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करेंगे।



अधिकारियों की डीएम ने तय की जिम्मेदारी



बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी ब्लॉक और जोनवार बच्चों से संपर्क कर पास के राजकीय और अनुदानित माध्यमिक कॉलेजों में दाखिला दिलाएंगे। प्राइमरी स्कूलों में कक्षा आठ पास बच्चों का ब्योरा ट्रांजिशन रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। शासन के निर्देश पर माध्यमिक व प्राइमरी स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए एक से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी विशाख जी ने बैठक कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है।



राजकीय कॉलेजों में मिल रहे आवेदन फॉर्म

राजकीय निशातगंज, राजकीय शाहमीना शाह, राजकीय हुसैनाबाद, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, राजकीय छोटी जुबिली बालिका, राजकीय विकासनगर व गोमतीनगर सहित शहर के 55 राजकीय व 98 एडेड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म मिल रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि फॉर्म निशुल्क है। इन कॉलेजों में छात्रों व छात्राओं के लिए अलग प्रवेश लेने की सुविधा है।
विज्ञापन




कोट............



बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ पास करने वाले बच्चों का राजकीय व एडेड कॉलेजों में प्रवेश कराया जा रहा है। प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी राजकीय व एडेड में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस समय आवेदन फॉर्म मिल रहा है।

- राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें