फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के लिए होंगे विशेष इंतजाम, अवकाश रद्द; मुस्तैद रहेगा यूपीडा का स्टाफ

Wed, 11 Nov 2026 08:41 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए यूपीडा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा और त्वरित सहायता के लिए अतिरिक्त संसाधनों के साथ विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। यूपीडा ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा पर उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी संबंधित एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ व्यवस्थाओं का पूरी क्षमता से संचालन किया जा रहा है। यातायात सुचारु रखने और यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। पूरा स्टाफ यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए मुस्तैद रहेगा। यूपीडा ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात बढ़ने से कुछ स्थानों पर प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


ऐसे में जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। योगी सरकार का संकल्प है कि त्योहारों की खुशियां हर परिवार तक सुरक्षित पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें