फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतियों और नगीनों से होगा मां का शृंगार

Fri, 26 Sep 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र शुरू होने के साथ शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। यह पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


डालीगंज के ठठेरी बाजार में भक्त मोतियों और बहुमूल्य रत्नों से सजी संवरी माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। श्री गणेश सेवा समिति के पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष अमित सिंह कसेरा ने बताया शहर में पहली बार यहां स्टोन वर्क और मोतियों से सजी छह फुट ऊंची दुर्गा प्रतिमा को मंगाया गया है।

उधर, नगर के दुर्गा पूजा पंडालों के बनाए जाने ने तेजी पकड़ी है। ढाकियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। दुर्गा पूजा विसर्जन कमेटी के महासचिव दीपक कुमार हलदार ने बृहस्पतिवार को बताया कि चौक और माडल हाउस के पंडाल ही शहर में सबसे बड़े पंडाल के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


पदाधिकारी ने बताया कि दुर्गा पूजा पांडालों में 30 से महाषष्ठी पर मां का बोधन, आमंत्रण और अधिवास से मां का आह्वान-पूजन शुरू हो जाएगा।

सुबह मां का पूजन होगी, शाम को ढाक वादन के बीच मां का आराधना-पूजन किया जाएगा। अधिकतर विसर्जन 4 अक्तूबर को होंगे।

नित्य होगा मां का पूजन
महाषष्ठी पर मां का बोधन, सायंकाल मां का आमंत्रण-अधिवास के बाद प्राण प्रतिष्ठा। सप्तमी को महासप्तमी पूजा और पुष्पांजलि कार्यक्रम। महाअष्टमी पर पूजा अर्चना के बाद संधिपूजा से मां की आराधना। नवमी को हवन पूजन पुष्पांजलि होगी।

घाट पर विसर्जन को लेकर बैठक आज
प्रशासन और दुर्गा पूजा विसर्जन कमेटी केपदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को शाम 4 बजे झूलेलाल घाट पर होगी। कमेटी के महासचिव ने बताया कि बैठक में विसर्जन, घाटों की संख्या, साफ-सफाई, सुविधाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। बैठक में नाविकों द्वारा मांगे जा रहे विसर्जन शुल्क को लेकर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें