फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महंत राजू दास के खिलाफ सपाइयों ने सौंपा प्रार्थना पत्र

Thu, 23 Jan 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर महंत राजू दास की कथित टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। नाराज कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने कहा है कि हनुमानगढ़ी के महंत राजू दस ने धरती पुत्र मुलायम सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसे सपा कार्यकर्ता कदापि बर्दाश्त नहीं कर सकते। ऐसे में उन पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए क्योंकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव हम पीडीए के भगवान स्वरूप हैं। इस मौके पर विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा, राजा खान, अहमद पठान, हफीजुर रहमान, रामराज बौद्ध, सौरभ, मुलायम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)

समाजवादी पुरोधा व प्रखर चिंतक थे पंडित मिश्र

श्रावस्ती। पार्टी कार्यालय भिनगा में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में छोटे लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छोटे लोहिया समाजवादी पुरोधा व प्रखर चिंतक थे। कार्यकर्ताओं को उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजहर हुसैन मंसूरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामराज बौद्ध, हाफिजुर रहमान, उबैद खान, कलीम खान सुरेश पासवान सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें