फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महंगाई के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।
विज्ञापन
लखनऊ। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन्हें गेट पर रोकने की कोशिश के दौरान पुलिस बल से हल्की धक्कामुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं का दबाव बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एडीएम पूर्वी महेंद्रपाल ने गेट खुलवाकर सपा विधायकों व प्रमुख कार्यकर्ताओं को परिसर में बुलाया और मांग से संबंधित ज्ञापन लिया। इसके बाद कार्यकर्ता चले गए।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सपा कार्यकर्ता कैसरबाग स्थित नगर कार्यालय पर एकत्र हुए और वहीं से पार्टी के झंडे, नारे लिखी तख्तियां और सिर पर छोटा गैस सिलिंडर रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन में सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा, अरमान खान, नगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह राजा, अनीस रजा, पायल, पवन मरोचा मौजूद रहे।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें