फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगी होर्डिंग, लिखी गई ऐसी बात... राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा का विषय

Sun, 09 Feb 2025 04:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवास के बाहर पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखी गई बात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष के आवास के पास लगी होर्डिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से सपा मुखिया अखिलेश यादव सहित नेता और कार्यकर्ता भाजपा और चुनाव आयोग पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी रविवार को राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा अध्यक्ष के आवास के पास होर्डिंग लगाई गई है। यह चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के सामने लगी इस होर्डिंग में लिखा गया है कि, 'चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए'। विनम्र श्रद्धांजलि चुनाव आयोग। इस होर्डिंग में एक तस्वीर भी लगाई गई है जिसमें अखिलेश यादव समेत कई नेता खड़े हुए हैं। उनके हाथों में एक सफेद कपड़ा है। इसमें लिखा है, 'चुनाव आयोग'।

भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए यहां तक लिख दिया था कि, चुनाव आयोग मर गया है। इसे कपन भेंट करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि जो कुछ भी हो रहा है, सपा की सरकार बनने के बाद इसकी जांच होगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें