समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पार्टी ने हर चुनाव के लिए एक ही मतदाता सूची बनाने की मांग की है। पार्टी का तर्क है कि अलग-अलग मतदाता सूची होने से ज्यादा गड़बड़ी हो रही है। एक मतदाता सूची होने से आयोग को भी सहूलियत होगी और मतदाताओं को भी। इस संबंध में सपा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजा है।