फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के सामने कड़ी चुनौती, पूर्वांचल में किला बचाने की जिम्मेदारी

Wed, 01 Mar 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी दो चरणों में सपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती पूर्वांचल में अपना गढ़ बचाने की है। सपा को पिछली बार पूर्वांचल के 6 जिलों में शानदार कामयाबी मिली थी।
विज्ञापन


आजमगढ़, जौनपुर, देवरिया, गाजीपुर, बलिया और भदोही की 43 में से 35 सीटों पर उसने कब्जा जमाया था। इन सीटों को बरकरार रखने के साथ ही कमजोर जिलों में अपनी तादाद बढ़ाने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है।

प्रदेश में अब तक 313 सीटों पर चुनाव हो चुका है। पूर्वांचल की 89 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है। अवध के अंबेडकरनगर जिले की आलापुर सीट पर सपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव टल गया था। यहां 9 मार्च को वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


पूर्वांचल के 14 जिलों की 89 सीटों में से सपा ने 50 पर जीत हासिल की थी। कई जिले तो सपा के मजबूत गढ़ के रूप में उभरे थे। पहले भी इन जिलों में सपा अच्छा प्रदर्शन करती रही है।

मुलायम के गढ़ में मिली थी धमाकेदार कामयाबी

मुलायम सिंह यादव
इन जिलों में मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सपा ने 10 में 9 सीट हासिल की थी। इसी तरह गाजीपुर में 7 में 6, बलिया में 7 में 5, जौनपुर में 9 में 7, देवरिया में 7 में 5, भदोही में सभी तीनों सीट सपा को मिली थी। इस बार इन सभी जिलों में सपा को कड़ी चुनौता का सामना करना पड़ रहा है।

युवा टीम को सौंपी जिम्मेदारी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वांचल के महत्वपूर्ण जिलों में विधान परिषद के युवा सदस्यों, विधायकों और मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप रखी है। प्रत्येक को कुछ गांव सौंपे गए हैं।

सपा के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रबंधन संभालने के साथ ही जातीय समीकरणों को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे हुए हैं। पहले पांच चरणों के चुनावों के बाद खाली हुए नेताओं का ठिकाना अब पूर्वांचल ही बना हुआ है।

सीएम अखिलेश यादव खुद सभी जिलों में कई-कई सभाएं कर रहे हैं। आजमगढ़ में मंगलवार को उनकी 7 सभाएं हुईं।
विज्ञापन

...पर यहां 17 में सिर्फ 2 सीटों पर दौड़ी थी साइकिल

सपा का सबसे खराब प्रदर्शन गोरखपुर व वाराणसी जिलों में रहा था। गोरखपुर में इसे 9 में 1 और वाराणसी में 8 में से केवल 1 सीट ही मिल पाई थी।

कुशीनगर में 7 में 3, महाराजगंज में 5 में 2 और चंदौली में 4 में 1 सीट मिली थी। इन जिलों में सपा इस बार ज्यादा सीट हासिल करने के लिए ताकत लगाए हुए है।

जिला--कुल--सीट--सपा
आजमगढ़--10--09
जौनपुर--09--07
गाजीपुर--07--06

देवरिया--07--05
बलिया--07--05
भदोही--03--03
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें