फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट फाइनल, जल्द होगी जारी

Sat, 07 May 2016 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों के चयन की कवायद पूरी कर ली है। प्रत्याशियों की दूसरी सूची तैयार कर ली गई है। इसे जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। इसमें 20 उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


सपा ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची 25 मार्च को जारी की थी। इसमें पीस पार्टी के दो व एक निर्दलीय विधायक समेत 142 उम्मीदवार शामिल थे। इसके बाद भी सात प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।

अब 25 हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। इनमें से अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं।

आधी सीटों पर पिछली बार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को बदले जाने की अटकलें हैं। इन सीटों के दावेदार अपनी उम्मीदवारी के लिए जोड़तोड़ में लगे हुए हैं। वे लखनऊ के साथ दिल्ली तक पैरवी में जुटे हुए हैं। कोई नेताजी से मिलने को बेताब है तो कोई शिवपाल और रामगोपाल यादव के सामने अपना पक्ष रख रहा है। पार्टी इन सीटों पर दूसरे या तीसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषित कई उम्मीदवारों को बदलेगी सपा

- फोटो : amar ujala
सपा पूर्व घोषित उम्मीदवारों में से कई को बदलने जा रही है। ये ऐसे प्रत्याशी हैं जो पिछले 40 दिनों में अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता नहीं बढ़ा पाए हैं। उनके मुकाबले दूसरे दावेदार ज्यादा सक्रिय हैं।

चर्चा तो 40 से अधिक उम्मीदवारों को बदले जाने की है लेकिन 10-12 नाम जल्द सामने आ सकते हैं। इन्हें कमजोर आंका जा रहा है। दूसरे दलों के आने वाले कुछ प्रभावी नेताओं पर भी सपा चुनाव में दांव लगा सकती है।

मौजूदा विधायकों के भी कटेंगे टिकट
वर्तमान में सपा के 227 विधायक हैं। इनमें से लगभग एक चौथाई विधायकों को झटका लग सकता है। इन्हें 2017 के चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा।

ये वही विधायक हैं, जिनके बारे में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव जमीनों की खरीद-फरोख्त, कब्जा कराने और ठेका-पट्टों के कामों में लगे रहने के आरोप लगाते रहे हैं। कुछ विधायक ऐसे भी हैं जिनकी परफॉरमेंस खराब आंकी जा रही है। मौजूदा विधायकों के बारे में सपा सबसे आखिर में फैसला लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें