फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: सपा में फिर से टिकट बदलने के कयास, टिकट कटने वाले प्रत्याशी से बोले अखिलेश, भीम को मिठाई खिलाओ!

Tue, 23 Apr 2024 08:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर से सपा ने भीम निषाद का टिकट काट दिया था। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी। भीम ने विधायक ताहिर के साथ सोमवार को अखिलेश से फिर मुलाकात की। 
विज्ञापन
सपा ने काटा है भीम निषाद का टिकट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकट कटने के बाद भी सपा नेता भीम निषाद ने हार नहीं मानी है। सोमवार को जिले में पार्टी के इकलौते विधायक ताहिर खान के साथ उन्होंने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद भीम समर्थक खुशी मना रहे हैं। उधर, विधायक ताहिर खुलकर सामने आ गए हैं। इससे टिकट को लेकर अटकलबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। 

विज्ञापन


सपा के प्रदेश सचिव भीम निषाद का टिकट काटकर पार्टी ने पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद को मैदान में उतार दिया है। इस फैसले के बाद पार्टी सीधे दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है। राम भुआल के खेमे में जहां दो पूर्व विधायक बताए जाते हैं, वहीं भीम निषाद की पैरवी अब खुलकर जिले के एकमात्र विधायक ताहिर खान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों ही पक्षों के लोग सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे थे, जहां एक पूर्व विधायक और विधायक ताहिर खान के बीच बहस भी हो गई। 

इसके बाद सपा प्रमुख से भीम निषाद, विधायक ताहिर खान और एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने मुलाकात की। इस बारे में भीम निषाद और विधायक ताहिर खान खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं। दोनों ने सिर्फ इतना कहा कि जल्द ही बेहतर नतीजे सामने होंगे।
विज्ञापन


भीम को मिठाई खिलाओ!
बैठक में शामिल सूत्रों के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधायक ताहिर खान से कहा कि भीम को मिठाई खिलाओ। बाहर आकर विधायक ने भीम निषाद को खजूर खिलाए। अखिलेश के इस रवैये से ही भीम निषाद का खेमा उत्साहित बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें