फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने से सीएम पर बढ़ा विश्वास'

Mon, 18 Jan 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति जनता का भरोसा दिन-प्रतिदिन पुख्ता हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सत्ता और विकास दोनों का विकेंद्रीकरण कर क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के साथ गांवों तक के विकास पर ध्यान दिया है।

गांव-गरीब और किसान मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। ये कहना है सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का।

उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सूबे में परिवर्तन की सार्थक प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सपा ने सभी बंधन तोड़ते हुए कराया मुक्ति का एहसास

उन्होंने कहा, बसपा के पांच साल के कुशासन के बाद सपा सरकार ने सभी बंधन तोड़ते हुए जनता को मुक्ति का अहसास कराया।

अखिलेश ने पूर्व की गैर समाजवादी सरकारों के समय रोकी गई योजनाओं को चालू किया।

समाजवादी सरकार ने ज्यादातर चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं।

आईटी हब, कैंसर अस्पताल, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और मेट्रो रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें