फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांठ में भाजपाइयों की गहरी साजिश'

Fri, 25 Jul 2014 02:44 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि 26 मार्च को कांठ में प्रदर्शन और मार्च के जरिये सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन


बिना किसी मुद्दे के हिंसक धरना-प्रदर्शन या दिखावे का शांति मार्च करके विपक्षी दल कौन सी जनसेवा कर रहे है? इससे तो जनता की तकलीफों में और बढ़ोत्तरी होगी।

सपा सरकार के दो सालों में विपक्षी दलों ने नकारात्मक सोच के साथ विकास में रोंड़ा अटकाने के अलावा कुछ और नहीं किया है।
Trending Videos

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वहीं कांठ में 26 जुलाई को भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

26 कंपनी पीएसी के साथ ही अन्य फोर्स भी तैनात की जा रही है। कार्यक्रम में मेरठ, मुरादाबाद व सहारनपुर मंडल के भाजपा नेता शामिल होंगे।

आईजी कानून-व्यवस्था अमरेंद्र सेंगर ने बताया कि न सिर्फ पश्चिमांचल के जिलों में बल्कि उनसे सटे बरेली, अमरोहा, हापुड़, संभल और गाजियाबाद में भी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रतिबंध की जानकारी नहीं

अमरेंद्र सेंगर के अनुसार संबंधित जिलों के अधिकारियों को भी पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है। संबंधित रेंज व जोन के अधिकारियों से रिजर्व बल को भी चौकस रखने के लिए कहा गया है।

कांठ में भाजपा के कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगे होने या इसके लिए भाजपा के जिला प्रशासन से इजाजत लिए जाने के सवाल पर आईजी ने कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

ऐसा जो भी होगा वह जिले के अधिकारियों के स्तर पर तय होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें