फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा की "एबीसीडी" ने प्रदेश की हालत बिगाड़ दी... यूपी सरकार के मंत्री राजभर का अखिलेश पर पलटवार

Sat, 09 Aug 2025 11:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा ने सत्ता में रहते हुए जिस 'एबीसीडी' को अपनाया, उसने प्रदेश की हालत बिगाड़ दी।
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को वाकई एबीसीडी आती होती, तो आज उनकी पार्टी सत्ता से बाहर न होती।
विज्ञापन


सपा ने सत्ता में रहते हुए जिस 'एबीसीडी' को अपनाया, उसने प्रदेश की हालत बिगाड़ दी। उन्होंने कहा कि 'ए' से अराजकता, 'बी' से भ्रष्टाचार, 'सी' से चोर और 'डी' से दलाली ही सपा शासन की असल पहचान थी। सपा ने शासन में स्थायित्व नहीं दिया। भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया।

ये भी पढ़ें - 'प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार...लगता है पूरी सरकार मठ में विश्राम करने चली गई', यूपी सरकार पर अखिलेश का हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में भारी मानसूनी बारिश जारी... 24 जिले बाढ़ की चपेट में, अभी एक हफ्ता राहत की उम्मीद नहीं


अपराधियों को संरक्षण दिया और हर निर्णय में सिफारिश व दलाली को प्राथमिकता दी। जब अखिलेश सत्ता में थे, तब सरकारी स्कूल बच्चों की पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि नकल माफिया और भर्ती घोटालों के लिए कुख्यात थे। टूटी हुई दीवारें, गिरती हुई छतें, गंदे टॉयलेट और घटती बच्चों की संख्या, यही उस समय की शिक्षा व्यवस्था का असली चेहरा था। बता दें कि अखिलेश यादव ने स्कूलों के विलय सहित सरकार के कई फैसलों पर सवाल उठाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें