फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टूट रहा है लुटे-पिटे किसानों का सब्र'

Thu, 05 Dec 2013 09:04 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डॉ. गिरीश ने किसानों की दुर्दशा के लिए सपा व कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इन दोनों पार्टियों की नीतियों के कारण ही किसान आज बेहाल है। लुटे-पिटे किसानों का धैर्य अब टूट रहा है। वे अब आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कुशीनगर दौरे में गन्ना किसानों के जले पर नमक छिड़क दिया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को 40 रुपये बढ़ाकर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि हकीकत यह है कि इस साल एक भी रुपया नहीं बढ़ाया है। प्रदेश सरकार इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा रही है। सपा के समर्थन पर टिकी केंद्र सरकार यदि किसानों का उत्पीड़न कर रही है तो सपा चुप क्यों बैठी है ?
विज्ञापन


आज मनाएगी सांप्रदायिकता विरोधी दिवस
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) छह दिसंबर को सांप्रदायिकता विरोधी दिवस के रूप में मनाएगी। यह जानकारी राज्य कार्यालय सचिव अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को जगह-जगह सांप्रदायिक फासीवाद के खिलाफ मार्च निकाले जाएंगे और धरना-प्रदर्शन होंगे।

मुजफ्फरनगर दंगे के माध्यम से सांप्रदायिकता फैलाने वालों को भी भाकपा माले ने आगाह किया है। मुजफ्फरनगर दंगे के दोषियों को सजा देने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें