फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए यूपी में टैक्स फ्री की गई 'पीके'

Fri, 02 Jan 2015 09:58 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष पर गुरूवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मिलने वाले कई लोगों ने उन्हें फिल्म ‘पी के’ को टैक्स फ्री करने के लिए बधाई दी। कहा कि इससे धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा। अंधविश्वास के खिलाफ सरकार का यह साहसिक कदम है।
विज्ञापन


वहीं, मुलायम ने जनता दल परिवार के शीघ्र एकीकरण का संकेत दिया। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही सपा का विस्तार होगा और इसकी शुरुआत बिहार और यूपी से होगी।

उन्होंने सपा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार ने प्रदेश में पढ़ाई-दवाई मुफ्त की है। साथ ही किसानों की कर्ज माफी के साथ मुफ्त सिंचाई सुविधा दी है।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि अब सपा का विस्तार दूसरे प्रांतों में भी होने जा रहा है। इसकी शुरुआत जल्द ही की जाएगी। मुलायम से मिलने वालों में पार्टी कार्यकर्ता, नेता, मंत्री, अधिकारी तथा विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोग शामिल थे। वहीं वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव को भी नववर्ष की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिलाया मदद का भरोसा

सपा सुप्रीमो ने भी अपनी ओर से सभी के सुखी जीवन की कामना की और विश्वास दिलाया कि नववर्ष में भी सपा सरकार की ओर से प्रदेश का विकास जारी रहेगा। बधाइयां देने वालों में सपा सरकार के मंत्री प्रमुख मंत्री और अधिकारी शामिल थे।

नए साल के मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास पर गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुख्यमंत्री लोगों से मिलने पहुंचे और कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास जाकर बधाई स्वीकार की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। बहुत से लोग अपनी अर्जियां भी साथ लाए थे।

सीएम ने अर्जियां लेकर लोगों को समस्याएं हल कराने का भरोसा दिलाया। बधाई देने वालों में मंत्री, अफसर, पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल थे।

वहीं मुख्य सचिव आलोक रंजन समेत शासन के कई आला प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें