फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी विचारधारा से चिढ़े लोग उठा रहे सवाल: सपा

Mon, 24 Nov 2014 02:00 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अंगुली उठाने वालों को अपने गिरेबां में भी झांकना चाहिए।
विज्ञापन


मुलायम के 76वें जन्मदिन पर जन-जन का जो प्रेम और उत्साह छलका है उसका विरोध या आलोचना वही कर सकता है जिसे जनता के समर्थन और सहयोग का कोई अनुभव नहीं है।

उन्होंने कहा है कि मुलायम के जन्मदिन पर जनता ने स्वत: अपने संसाधनों से भव्य स्वागत कर उनके प्रति अपनी आस्था एवं प्रेम का प्रदर्शन किया।

यह जनता का उनके प्रति अथाह सम्मान भाव था जो रामपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में छलका है। इस पर आपत्ति उठाने वालों ने राजनीतिक शिष्टाचार को भी तिलांजलि दे दी है।

प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार में जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में जबरन चंदा वसूली होती थी। इसमें औरैया के एक इंजीनियर को पीट-पीट कर बसपा विधायक ने मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने कहा है कि मुलायम सिंह ने समाज में गैर बराबरी और शोषण के खिलाफ  जो लड़ाई छेड़ी है, उससे निहित स्वार्थ वाले राजनेता तथा पार्टियां परेशान हैं।

समाजवादी विचारधारा के विस्तार में कई दलों को अपना अस्तित्व समाप्त होते दिख रहा है। इससे चिढ़े लोगों को उनके जन्मदिन पर प्रश्न चिन्ह लगाने का कोई अधिकार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें