फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडईः यहां भी टोल टैक्स न देने पर अड़े सपा नेता

Sun, 23 Nov 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी जिले के अहमदपुर टोल प्लाजा पर सपाइयों के दबंगई की गूंज अभी कम भी नहीं हुई थी कि सीतापुर के खैराबाद टोल प्लाजा पर एक सपा नेता टैक्स न देने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन


टोल कर्मी से काफी देर नोकझोंक की वजह से लेन पर पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। टोल कर्मी पर रौब का असर न देख नेता की त्यौरियां चढ़ गई।

टोल गेट पर गाड़ी को आड़ा-तिरछा खड़ी करके वे गुर्गों समेत टोल कंट्रोलर के ऑफिस जा धमके। इधर सपा नेता के वाहन के पीछे टोल कर्मियों ने ड्रम रखकर लेन बंद कर दिया।

एक घंटे तक सपा नेता और टोल कर्मियों के बीच नोक-झोंक चलती रही। इस दौरान अफरा-तफरी रही।
सफेद रंग की बगैर नंबर की एक सफारी गाड़ी शनिवार की दोपहर लखनऊ की ओर से आकर खैराबाद टोल प्लाजा पर रुकी।

सपा का झंडा लगी इस सफारी पर सदस्य प्रदेश कार्य समिति समाजवादी पार्टी अंकित था। टोल प्लाजा पर सफारी में सवार नेता ने अपना विजिटिंग कार्ड टोल कर्मी को दिखाते हुए गेट खोलने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल कर्मी ने कंप्यूटराइज्ड सिस्टम का हवाला देकर गेट खोलने में असमर्थता जताई। इस पर नेता भड़क गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें