फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष बोले, किसानों की जगह उद्योगपतियों की किस्मत संवार रही भाजपा

Sat, 02 Nov 2019 05:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में जबसे भाजपा सत्ता में आई है किसानों की दुर्दशा बढ़ती जा रही है। किसानों के प्रति जबानी जमा खर्च की हमदर्दी दिखाते हुए बातें तो बड़ी-बड़ी की जाती हैं लेकिन हकीकत में भाजपा पूंजी घरानों की किस्मत संवारने में लग जाती है।

विज्ञापन


गन्ना व धान किसान और आलू उत्पादक, सब परेशान हैं। खेती किसानी उनके लिए घाटे का सौदा हो रही है। इसलिए कृषि क्षेत्र में लगातार इसीलिए गिरावट आती जा रही है। किसानों की खेती से मोहभंग की स्थिति गंभीर परिणामों की चेतावनी दे रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसानों की बर्बादी की जिम्मेदार

अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बयान में कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) घोषित नहीं किया है जबकि 2019-20 का पेराई सत्र चालू हो चुका है।

खाद, बीज, पानी, बिजली, कीटनाशक, डीजल सभी की कीमतें बहुत बढ़ गई है। पिछली फसलों में हुए नुकसान के चलते किसान कर्ज में डूबा हुआ है। परेशानी और अवसाद में सैकड़ों किसान आत्महत्या तक कर चुके हैं।

किसान की व्यथा सुनने वाला कोई नहीं। धान के क्रय केंद्र अभी तक नहीं खुले हैं। ऐसे में दलाल और आढ़तिए किसानों को औने-पौने दाम में अपनी
फसल बेचने को मजबूर कर रहे हैं। यही हाल आलू किसानों का है। भाजपा सरकार किसानों की बर्बादी की जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें