कुछ दिनों से बीमार चल रहे समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। शुक्रवार से ही उनकी हालत में सुधार नजर आने लगा था।
विज्ञापन
बुधवार को तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया था कि वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं, लेकिन उन्हें एहतियात के तौर पर एक और दिन रोक लिया गया।